logo

सारण में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई हॉस्पिटल, गौतम अडाणी ने रखी नींव

3xcन.jpg

सारण/बिहार
दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल सारण जिले के मस्तीचक में बनने जा रहा है। अडाणी समूह ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थय सेवाओं को मजबूती देने के उद्देश्य से एक बड़ी परियोजना शुरु करने जा रही है। रविवार को समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी अपनी पत्नी प्रीती अडाणी के साथ सारण पहुंचे। वहां जिले के मस्तीचक गांव में भूमिपूजन कर आई हॉस्पीटल की नींव रखी। 
 

सभी जिलों में खुलेगा आई हॉस्पिटल
बिहार के सभी जिलों के गांव में इस परियोजना के तहत आई हॉस्पिटल खोला जाना है। आज मस्तीचक पहुंचने के बाद गौतम अदाणी पत्नी के साथ पहले गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद भूमिपूजन के लिए बनाए गए पंडाल पहुंचकर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के भव्य विस्तार और नई योजनाओं की आधारशिला रखी। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधन के ने कहा कि इस परियोजना के तहत दुनिया का सबसे बड़ा आई हॉस्पिटल सारण में बनने जा रहा है। 

क्या है उद्देश्य?
अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने बताया कि अडाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मिलकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ा रहे हैं। इसका उद्देश्य उत्तर और मध्य भारत के पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों तक सस्ती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। यह परियोजना अडाणी समूह के चेयरमैन के ‘सेवा ही साधना है’ के मूल मंत्र से प्रेरित है। अडाणी ने साल 2022 में अपने 60वें जन्मदिन पर ये घोषणा की थी कि वो स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के दान करेंगे। उसके बाद अपने बेटे के विवाह के अवसर पर भी 10 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त सामाजिक योगदान की देने की घोषणा थी। अब इसी सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत बिहार में यह बड़ी परियोजना शुरू की गई है।

Tags - Saran rural eye hospital Adani Group Bihar project Gautam Adani hospital foundation