द फॉलोअप डेस्क
बिहार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां गया जिले में स्कूल बस के एक ड्राइवर को बच्चों के सामने गाड़ी से खींचकर गोली मार दी गई, इस घटना में ड्राइवर को सीने में गोली लगी है। और उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह भदवर थाना क्षेत्र के बिशनपुर-रामदोहर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार 2 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 
घायल की पहचान सेवरा पंचायत अंतर्गत बिकुआ कला के पिपरा टोला के रहने वाले 30 वर्षीय टनटन कुमार के रूप में हुई है। उन्हें फ़िलहाल इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है।.jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही ड्राइवर को मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने मौके से एक कट्टा और खोखा बरामद किया है। वहीं जानकारी मिली है कि वारदात के दौरान बस में बच्चे सवार थे। और उसी क्रम में ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर पीछे ले जाकर गोली मार दी। और अपराधी हथियार छोड़ मौके से फरार हो गए।