द फॉलोअप डेस्क
बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से हर कोई परेशान है। 18 जिलों में मंगलवार को लू का असर देखने को मिला। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक तरह बढ़ती गर्मी को लेकर स्कूल बंद करने फैसले लिए जा रहे हैं। समय में बदलाव किए जा रहे हैं। इसी बीच बच्चों से मजदूरी कराने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे सिर पर किताब लेकर नंगे पांव स्कूल जा रहे हैं। बता दें कि चौक और स्कूल के बीच की दूरी आधा किलोमीटर है। इस चिलचिलाती धूप में जहां एक तरफ मौसम विभाग लोगों घर में रहने की अपील कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चों को किताब लाने को कह दिया।

स्कूल के लिए किताब आया है, ले आओ
मामला समस्तीपुर के वारिसनगर ब्लॉक के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में तीन स्कूली छात्र दिख रहे हैं। तीनों स्कूल ड्रेस में हैं और बाल श्रमिक जैसा काम कर रहे हैं। सभी बच्चे तीसरी और चौथी क्लास में पढ़नेवाले हैं। बच्चों से जब पूछा गया कि आप इतनी धूप में किताब लेकर कहां जा रहे हैं। इसपर छात्र अमित कुमार, सौरभ कुमार और हिमांशु कुमार ने बताया कि मुन्नी मैम ने कहा कि स्कूल के लिए किताब सब आया है। तुम तीनों मिलकर चौक पर से ले आओ। बता दें कि चौक और स्कूल के बीच की दूरी आधा किलोमीटर है।

जांच के बाद हेडमास्टर पर होगी कार्रवाई
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हेडमास्टर पर कई सारे सवाल उठ रहे हैं। स्कूल की हेडमास्टर सुभद्रा देवी ने बताया कि स्टाफ नहीं रहने के कारण तीनों बच्चों से पुस्तकें मंगवाईं है। ऐसा आगे से नहीं होगा। वहीं समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय का कहना है कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT