द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। आज के दूसरे चरण के मतदान में 20 जिलों की कुल 122 सीटों पर 1302 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जिसमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से भी हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक वोटर्स 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल मतदाताओं में लगभग 1.95 करोड़ मतदाता पुरुष है और 1.75 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक चलेगी।