logo

LIVE
बिहार विधानसभा चुनाव LIVE : देखिये किस नेता ने कहां से किया वोटिंग

BIHAR3212.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है, और मतदाता लगातार मतदान करने पहुँच रहे हैं। इसी बीच कई बड़े नेता भी अपना वोट डालने अपने-अपने बूथ पर पहुंच रहे हैं। तेजस्वी, गिरिराज सहित कई नेताओं ने अपना मतदान किया।

खेसारी लाल यादव ने सारण के एकमा बूथ पर डाला वोट

राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने सारण के एकमा बूथ पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि आपको वोट जरूर देना चाहिए, क्योंकि यही आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा। मैंने नाश्ता नहीं किया है। मैं उठा और वोट देने आया। अगर मैं वोट नहीं दूंगा तो दूसरों को प्रेरित कैसे कर पाऊंगा? जिसे चाहो वोट दो, लेकिन यही तुम्हारे बच्चों का भविष्य तय करेगा। मेरे शब्दों से छपरा या बिहार का विकास नहीं होगा। हमें बातें नहीं करनी चाहिए, बल्कि काम करना चाहिए और इस पर चर्चा करनी चाहिए कि हम बिहार का विकास कैसे कर सकते हैं।
 

डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तारापुर सीट से किया मतदान

तारापुर सीट से BJP उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उनसे पूछा गया कि NDA के फिर से सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कौन होंगे तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी हमारे ‘मुखिया’ हैं और वह बने रहेंगे।
 

मुकेश सहनी ने परिवार संग किया वोटिंग 

VIP प्रमुख और महागठबंधन के डिप्टी CM पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने पत्नी और बेटी संग मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि मेरा संदेश है कि सभी लोग अपने घर से बाहर निकलें और वोट डालें, एक बेहतर सरकार और बेहतर बिहार के लिए। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डाले।
 

 

पवन सिंह ने भोजपुर में डाला वोट

भोजपुरी अभिनेता, गायक और BJP नेता पवन सिंह ने भोजपुर में वोट दिया और बोले मैं बिहार के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपने घर से बाहर निकलें और विकास के लिए वोट करें।
 

तेजप्रताप यादव ने महुआ में किया मतदान

जन शक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने भी आज पहले चरण में मतदान किया। वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए, क्योंकि हर वोट महत्वपूर्ण है। माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है और जनता के आशीर्वाद का भी अपना महत्व है।

 

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने किया मतदान 

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेघरा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। कन्हैया कुमार ने इस दौरान कहा, "आज लोकतंत्र का महापर्व है, पहले चरण का मतदान हो रहा है, सभी से अपील है कि अपने मुद्दों, अपने बच्चों के भविष्य, रोज़ी-रोटी, कपड़े, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के लिए वोट करें।" 

 

सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान 

BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना आकर मतदान किया उसके बाद उन्होंने कहा कि "बिहार की जनता बड़े उत्साह के साथ मतदान कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं और बहनों का मतदान करना इस बात का संकेत है कि हवा किस तरफ बह रही है और ये NDA सरकार द्वारा किए गए कार्यों और बिहार के विकास का नतीजा है।"

 

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने डाला वोट 
केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने खगड़िया के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैंने वोट देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है और अब मैं चाहता हूं कि हर व्यक्ति अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए ऐसा ही करे। महागठबंधन ने बहाने ढूंढने में जितनी मेहनत की। उतनी ही अगर जनता से जुड़ने में की होती तो उन्हें इन बहानों की जरूरत ही नहीं पड़ती।  

 

लाइव अपडेट्स

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news NDA news RJD news JDU news JJD news LJP news