logo

रेप किया, गला काटकर पेड़ से लटकाया; बिहार में नाबालिग से दरिंदगी

sad_girl2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार से नाबालिग के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। नए साल का जश्न मानने गई एक किशोरी के साथ समाहूक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं दरिंदों ने इसके बाद शव को पेड़ पर दुपट्टे से सहारे लटका दिया और मौके पर फरार हो गए। सुबह गांव के व्यक्ति की शव पर नजर पड़ने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर सैंपल जमा किया। सैंपल को जांच के लिए भेजा दिया गया है। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।


गांव के किसान ने खेत में शव को पेड़ से लटका देखा
घटना बिहार के पूर्णिया के हरिपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच की है। मामले को लेकर मृतका के पिता बताया कि बुधवार रात मां-बेटी एक ही कमरे में सोयी थी। जब सुबह नमाज पढ़ने के लिए घर में लोग जगे तो देखा कि बेटी नहीं थी। उसके बाद परिजनों खोजबीन शुरू की। गुरुवार  सुबह में थानाक्षेत्र के हरिपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में फंदे से लटका उसका शव मिला। गांव के ही एक किसान के खेत में उसका शव पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


रात में बेटी साथ सोयी थी,सुबह उठी तो नहीं थी
मृतका की मां का कहना है कि मेरी बेटी रात में मेरे पास सोयी हुई थी लेकिन सुबह हुई तो उसका कुछ पता नहीं है। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि शव घर से 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर गये शव को देखने से पता चलता है कि इसके साथ दुष्कर्म के बाद ही चाकू से गला में गोद कर हत्या की गयी है। बेटी की दशा देखकर मां का बेहद बुरा हाल है। वह लगातार बेटी का नाम पुकार कर रो रही है। 


घटनास्थल पर पार्टी मनाने के मिले सबूत 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव घर से 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की जानकारी पर घटनास्थल पर हम फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर पार्टी मनाने के सबूत मिले हैं। बोलत में पानी एवं पॉलिथिन मिले हैं। वहीं शव को देखने से पता चलता है कि इसके साथ दुष्कर्म के बाद ही चाकू से गला में गोद कर हत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।