सीवान
पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आज पहली बार जेल भेजा गया। ओसामा औऱ उसके साथी सलमान को हुसैनगंज थाना पुलिस ने कड़े सुरक्षा घेरे में कोर्ट में हाजिर किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश पर ओसामा को 12 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। बता दें कि राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार ओसामा को आज पेशी के लिए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नवम अभिषेक कुमार के कोर्ट में लाया गया था। खबर है कि ओसामा मंडल कारा के सामान्य वार्ड में रखा गया है। इसका मतलब है जेल में आम कैदियों की तरह ओसामा को 12 दिन रहना होगा।

भूमि मामले में नामजद अभियुक्त है ओबामा
सीवान में अभिषेक कुमार नाम के व्यक्ति ने ओसामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जमीन से जुड़े इस मामले में ओसामा के साथ चार और लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जो कि ओसाम के बेहद करीबी लोग हैं। इनमें से एक का नाम सलमान है। इसी मामले में 12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। ये मामला 42 कट्ठा जमीन के विवाद से जुड़ा है। जो कि हुसैनगंज थाना के छपिया गांव में है। इस मामले में इसी साल अक्टूबर में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अभिषेक कुमार का कहना है कि ओसामा के आदमियों ने उनकी भूमि पर तोड़फोड़ की थी।

इस मामले में भी दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी
इस मामले में ओसामा शहाब के साथ आठ लोगों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एके-47 से फायरिंग कराने का ये मामला खान ब्रदर्स से संबंध रखने वाले रईस खान से जुड़ा है। ये मामला गत पांच अप्रैल 2022 में दर्ज किया गया था। इस प्राथमिकी के बाद ओसामा की मां हिना शहाब ने प्रेस से कहा था कि ये केस राजनीति से प्रेरित है। ओसामा सीवान के विकास और जनता की भलाई के लिए अपने पिता के आदर्शों पर चलना चाहता है। लेकिन कुछ लोगों को ओसामा की लोकप्रियता नहीं भा रही है।
