मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इंसानियत को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सूदखोर ने महज़ 10 हजार रुपये के कर्ज की अदायगी न होने पर एक मां की ढाई महीने की दूधमुंही बच्ची को अपने पास गिरवी रख लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानेदार शरत कुमार पुलिस बल के साथ सक्रिय हुए और महज़ ढाई घंटे के भीतर बच्ची को मां से मिलवा दिया।
मामला माधोपुर सुस्ता गांव का है। यहां की एक महिला ने कर्ज लिया था और रुपये लौटाने में असमर्थ रही। कर्जदार ने जब सख़्ती दिखाई तो उसने अपनी मासूम बच्ची को ही गिरवी रख दिया। बाद में जब महिला कई जगह मदद के लिए गई लेकिन नाकाम रही, तो वह रोते-बिलखते थाने पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को छुड़ाया, लेकिन महिला ने किसी तरह का केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। मुचलका भरने के बाद वह बच्ची को लेकर घर लौट गई।
