पटना:
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) 23 नवंबर (बुधवार) को पटना आ रहे हैं। उनके साथ शिवसेना के कई बड़े नेता भी पटना पहुंचेगे। उद्धव ठाकरे बिहार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मुलाकात करेंगे। इसमें आदित्य ठाकरे के साथ शिवसेना के उपनेता अनिल देसाई और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद रहेंगी। दोनों युवा नेताओं की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही लगातार सियासी हलचल जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार सभी विपक्षी पार्टी को एकजुट करने में लगे है। जहां एक तरफ पिछले दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री के॰ चंद्रशेखर राव पटना आए थे। वहीं आज शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पटना आने वाले हैं।

दोनों युवा नेता के मुलाकात के कई मायने
डिप्टी सीएम तेजस्वी के साथ उद्धव ठाकरे के मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह मुलाकात 2024 लोकसभा चुनाव से पहले नए गठबंधन पर बात होगी। बता दें कि देश भर में एनडीए के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कर रहे हैं. कई दलों से नीतीश कुमार ने मुलाकात भी की थी। साथ में लालू और तेजस्वी विपक्ष को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब तेजस्वी उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर नई शुरुआत की कोशिश करेंगे।

कौन हैं आदित्य ठाकरे
बता दें कि युवा नेता आदित्य ठाकरे युवा शिवसेना के अध्यक्ष हैं और पिछली महाविकास आघाड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। सरकार जाने के बाद से ही वह शिवसेना के अपने गुट को संगठित करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की जगह आदित्य ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में दौरे कर शिंदे सरकार पर लगातार प्रहार कर रहे हैं।