logo

Bihar Politics : शिवचंद्र राम बन सकते हैं RJD के नए अध्यक्ष, लालू ने सिंगापुर रवाना होने से पहले की मुलाकात

lalu6.jpg

पटना:
बिहार की सियासत में एकबार फिर गहमागहमी तेज हो गई है। शिवचंद्र राम (Shivchandra Ram) बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष बन सकते हैं। बता दें कि जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश (Offer to resign from the post of RJD state president) की खबरों के बीच शिवचंद्र राम ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात की है। लालू ने सिंगापुर जाने से पहले दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर शिवचंद्र राम को बुलाकर बात की। जगदानंद की जगह शिवचंद्र राम को प्रदेश पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।


जगदानंद सिंह पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज
बता दें कि आरजेडी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। न तो पार्टी दफ्तर आते हैं और न ही दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए। सियासी हलकों में चर्चा है कि उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश भी की है। हालांकि उनको मनाने की काफी कोशिश हुई लेकिन वो नहीं माने। ऐसे में खबर है कि सिंगापुर निकलने से ठीक पहले लालू ने शिवचंद्र को बुलाकार जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार रहने को कह दिया है।


जगदानंद छोड़ सकते है आरजेडी!
सियासी गलियारों में हो रही चर्चा के मुताबिक अब जगदानंद आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के साथ-साथ पार्टी को भी अलविदा कह सकते हैं। इन सभी घटनाक्रम के बीच नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए शिवचंद्र राम का नाम सामने आया है। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।