द फॉलोअप डेस्क
सर्जरी छोटी या हो बड़ी उसकी प्रक्रिया जटिल हो या आसान.. सर्जरी से पहले डर तो हर किसी तो लगता है। ऐसे में कोई चीखता-चील्लता है गाना गाता है। अब आप कहेंगे कि कोई डर के कारण गाना क्यों गायेगा। तो इसका जवाब आपको हमारी इस खबर में मिल जाएगा। बिहार के सीवान में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने गए एक बुजुर्ग का डर से बुरा हाल था। डर के मारे बुजुर्ग कांप रहे थे। जिससे डॉक्टर को उनका ऑपरेशन करने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद डॉक्टर ने उनसे बात करने शुरू किया। जिसके बाद बात-बात में डॉक्टर ने कहा कि आपको गाना गाना आता है। तो बुजुर्ग ने रफी का गाना बहारों फूल बरसाओ...मेरा महबूब आया है, गुनगुनाना शुरू कर दिया। इससे उनका डर कम हुआ और डॉक्टर ठीक से ऑपरेशन कर पाए। इस दौरान किसी का इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

किसी स्टॉफ ने बनाया वीडियो
आपको पूरी बात बताएंगे पहले आपको बताते है कि आखिर वीडियो में क्या है। वीडियो में दिख रहा है कि एक मरीज ऑपरेशन टेबल पर लेटा हुआ है। डॉक्टर मुअज्जम अकबर उसकी आंखों का ऑपरेशन कर रहे हैं। उनके साथ ऑपरेशन थियेटर में उनके साथी भी हैं।ऑपरेशन टेबल पर लेटा मरीज बहारों फूल बरसाओ गाना गा रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो मरीज के हिम्मत की तारीख कर रहा है।

डॉक्टर ने क्या कहा
जब इस वायरल वीडियो को लेकर डॉक्टर मुअज्जम अकबर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान ये मरीज काफी डरे हुए थे। जिससे हमें इलाज करने में काफी दिक्कत आ रही थी। तब मैंने उनका हटाने औऱ डर कम करने के लिए उनसे गाना गाने को कहा। तब बुजुर्ग मरीज ने मुझे गाना सुनाया। इस दौरान मैं उनका ऑपरेशन करता रहा और इसके साथ ही हमने उनकी सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। बता दें कि सीवान सदर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर रहा था। इसमें एक बुजुर्ग भी पहुंचे थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT