logo

SI सहेली के साथ रील बना रही थी कांस्टेबल, किसी ने पता पूछकर गोली मार दी

patna_constable_firing.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना से महिला सिपाही पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां महिला सिपाही पर उस वक्त हमला किया गया जब वह अपनी सहेली SI के साथ पटना के मरीन ड्राइव में धूम रही थी। रिल्स बना रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। महिला कॉन्स्टेबल का नाम पम्मी खातून है। गोली पम्मी के हाथ में लगी है। उसका इलाज PMCH पर चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।


पता पूछकर गोली मार दी
घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। पम्मी खातून की ड्यूटी पाटलिपुत्रा थाने में है। जब पम्मी पर हमला हुआ उस वक्त उसके साथ पूर्णिया में तैनात महिला SI शबाना आजमी भी थी। हालांकि गोली क्यों मारी गई। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जब इस घटना को लेकर पीड़िता महिला सिपाही से जब पूछा गया तो उसने बताया कि मेरे पास बाइक सवार दो लोग आए। उन्होंने पहले मुझसे पूछा कि दीघा गोलंबर किधर है। मैने बता दिया। उसके थोड़ी देर उनलोगों ने इंतजार किया, फिर गोली चला दी। ऐसा लगता है कि जैसे कोई मुझे मारना चाहता है।


 गोली चलाने का कारण निजी कारण भी हो सकता है
विधि व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि महिला एसआई का वीडियो पम्मी बना रही थी। उसी वक्त उसे गोली मारी गई। गोली उसके हाथ में लगी है। हालत खतरे से बाहर है। गोलीबारी निजी कारण के कारण भी किया जा सकता है। फिलहाल इसकी जांच करने में पुलिस जुटी है। बता दें कि पम्मी खातून 2018 बैच की कॉन्स्टेबल है और शबाना आजमी भी उसी बैच की है। अभी शबाना पूर्णिया में प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं।