logo

अजब-गजब : भाभी को ननद से हुआ प्यार, चुपके से दोनों ने लिए सात फेरे, फिर जो हुआ.....

bhabhi_nanad.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के समस्तीपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुन कर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज तक आपने ननद-भाभी के झगड़े के कई किस्से सुने होंगे लेकिन आज हम आपको उनके प्यार की दास्तां सुनाने जा रहे है। जहां एक भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया। इतना ज्यादा प्यार की दोनों ने समाज को नजरअंदाज करते हुए साथ जीने मरने के कसमें-वादें भी कर लिए। ननद का नाम सोनी देवी है वहीं भाभी का नाम सुकला देवी है। लेकिन इनकी खुशी को बड़ी ननद की नजर लग गई। बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची। उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई।  जिसके बाद सकुला ने अपनी पत्नी को आपहरण होने की शिकायत लेकर थाने जा पहुंची।

5 महीने पहले भाभी ने ननद संग लिए थे सात फेरे
मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहरा गांव की है। सुकला की शादी पति प्रमोद से 2013 में हुई थी। प्रमोद पेशे से किराना दुकानदार है। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं।लेकिन इस दौरान सकुला को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया। जानकारी के अनुसार सुकला ने लड़के का कपड़ा घारण कर 5 महीने पहले अपनी ननद से शादी रचा ली। दोनों दांपत्य जीवन जीने लगे। सुकला को अपनी ही ननद से शादी करने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी है। हालांकि दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका।


पति ने कहा वह पत्नी के फैसले के साथ हैं
लेकिन हर प्यार करने वालों की तरह इनके जीवन में भी विलेन की इंट्री हुई। विलेन कोई और नहीं सुकला की बड़ी ननद और सोनी की बड़ी बहन उषा है। उषा शुक्रवार को 10-15 लोगों के साथ प्रमोद के घर पहुंची और छोटी बहन को साथ लेकर चली गई। इसके बाद सकुला उसका आपरहण कर लेने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पहले तो महिला एएसआई भाभी को लड़का समझकर उसका दुखड़ा सुनने लगी। इसके बाद जब एएसआई को सच्चाई पता चली तो वह भी दंग रह गई। सुकला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी (40 वर्ष) पर सोने के अपहरण कर लिए जाने की बात कही हैं। सुकला का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है, उसके बिना रह नहीं सकती। थाने में अपनी पत्नी के साथ मौजूद पति प्रमोद ने कहा कि वो पत्नी के फैसले के साथ हैं। पत्नी की खुशी में उसकी भी खुशी है। अब भाभी और ननद के बीच हुई शादी का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT