सीवान/बिहार
सीवान में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला मासूम, जिसकी उम्र लगभग 4 महीने बताई जा रही है। सोमवार को स्थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ी जिसके बाद वे लोग बच्चे को उठाकर सीवान सदर अस्पताल ले गए। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। यह मामला मानवता को झकझोर देने वाली है।

बच्चे को PICU वार्ड में भर्ती कराया गया
स्थानीय लोगों ने बच्चे को देखते ही इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस और समाजसेवियों दी। मौके पर पहुंचे समाजसेवी और पुलिस बच्चे को बुखार से तड़तपते देख उसे तुरंत सीवान सदर अस्पताल ले गए। बच्चे को PICU वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर लगातार उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
अब तक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। बच्चे को सड़क किनारे कौन और किन परिस्थितियों में छोड़ गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से बच्चे के परिजनों का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मासूम की जिंदगी बचाने की कोशिश जारी है।