द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मोतीहारी में अपराधियों ने एक दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने दुकान में सो रहा था। सुबह होते ही जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी मिली पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विश्वनाथ सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ शाह रोज की भांति दुकान में सोये हुए थे। तभी बीते देर रात अपराधी आए और धारदार हथियार से उनका गल रेत दिया। 
सुबह लोग जब दुकान पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर चौक गए। जिसके बाद घटना की जानकारी तुरंत परिवार वालों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। 
वहीं स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद शिकारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच की जा रही है वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं लेकिन अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।