द फॉलोअप डेस्क
गैंगेस्टर अतीक अहमद के समर्थन में बिहार में नारेबाजी की गई है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद पटना स्थित जामा मस्जिद के बाहर कुछ लोगों ने अतीक अशरफ के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे लगाए गए। इसके साथ ही योगी-मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। यह देख मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों की भीड़ वहां मौजूद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं जैसे ही मामले की जानकारी मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को पड़ी। वे तुरंत हरकत में आ गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही नारे लगाने वाले सभी लोग वहां से निकल चुके थे।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निंदा की
वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोग सामने आए और इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति की करतूत हो सकती है। इसके साथ ही अतीक के समर्थन में नारेबाजी कर रहे व्यक्ति के बारे में पुलिस ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का नाम रईस अंसारी है। पटना जंक्शन के पास उसकी दुकान है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति खराब है।

योगी सरकार पर लगाया आरोप
इस नारेबाजी को लेकर रईस अंसारी ने कहा कि आज हमने अल्लाह से दुआ की है कि अतीक अहमद और अशरफ अहमद की शहादत को कबूल फरमाएं। आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्लान करके मरवाया है। अतीक अहमद शहीद हुए हैं। रोजा के समय उसको अपराधियों के जरिए मरवाया गया। नारेबाजी कर रहे व्यक्ति ने आगे कहा कि अगर उसने गलत काम किया है..तो कोर्ट है। पुलिस ने कोर्ट में लिखकर उसकी रिमांड ली थी। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की थी। उसे सजा होती,फांसी पर चढ़ा दिया जाता तो हम लोग कुछ नहीं बोलते लेकिन उनकी हत्या करवा दी गई।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT