डेस्क:
बिहार में एक बार फिर सियासी उठापटक शुरू हो गई। जदयू-राजद (RJD-JDU) के विलय की कयासों के बीच जदयू के दो बड़े नेता आमने-सामने खड़े हो गए है। जहां एक तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan singh) तो दूसरी तरफ संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) है। दोनों ही ओर से पार्टी को लेकर खींचातानी जारी है। इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार यानि आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जदयू के कुछ नेताओं ने राजद के साथ डील की है। हाल के दिनों में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कमजोर हुए हैं। इससे JDU कमजोर हो रही है. उधर, नीतीश कुमार से जब उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि हमसे मत पूछिए।

मुझे अलग करने की साजिश चल रही
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जदयू राजद के विलय की कयासों के बीच हमने आवाज उठाई और इस पर विराम लग गया। आजकल राजद के लोग एक डील की बात कर रहे हैं। लेकिन हम उनसे इस डील के बारे में जानना चाहते हैं। कुशवाहा ने कहा कि मुझे अलग करने की साजिश चल रही है। कुछ लोग नीतीश कुमार को कमजोर कर रहे हैं मुझको कमजोर किया जा रहा है। इसकी साजिश हो रही है। कुशवाहा ने कहा कि अगर सीएम नीतीश मुझे बुलाएं, तो मैं उन्हें पूरा साजिश की जानकारी दूंगा।

इधर सवाल करने पर भड़के सीएम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा की बात पर कहा कि हम से कुछ मत पूछिए। छोड़ दीजिए, जो उनके मन में आए वह बोलते रहते हैं। उनको बोलने के लिए छोड़ दीजिए। उनकी बात पर हमारे पार्टी का कोई भी आदमी कुछ नहीं बोलेगा।