द फॉलोअप डेस्क
टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म तो आपने देखी ही होगी। अगर नहीं भी देखी तो कोई बात नहीं। हम आपको ठीक वैसा ही एक मामला बताने जा रहे हैं। दरअसल,इस फिल्म में लड़की ने शौचालय न होने के कारण ससुराल छोड़ दिया था। लेकिन बिहार के नालंदा से जो मामला सामने आया है उसका केस इस फिल्म से उल्टा है। नहीं समझे..कोई बात नहीं हम बताते हैं। नालंदा के तेलमर गांव में घर में शौचालय नहीं होने के कारण दामाद 2 साल तक ससुराल नहीं आया। मामला तालाक तक पहुंच गया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने अगुआ ने इस बारे में शिकायत की। इसके बाद अगुआ और लड़की के परिजनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अब तो लग रहा है जैसे इस शादी को सरकार ही बचा सकती है।

शादी के वक्त कहा था शौचायल बनाओ
मामले के बारे में बात करते हुए लड़की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2 साल पहले पटना सिटी में रहने वाले विक्की से हुई थी। शादी के वक्त ही दामाद ने अपने ससुर से घर में शौचालय बनवाने की बात कही थी। अब शादी के 2 साल बीत चुके हैं लेकिन अबतक घर में शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे गुस्साकर दामाद 2 साल से ससुराल नहीं आया। जिससे लेकर दोनों पति-पत्नी में अकसर कहा-सुनी होती रहती थी। धीरे-धीरे मामला बिगड़ता गया और आज बात तालाक तक पहुंच गई है।

शौचालय बनाओं तभी बेटी का घर बसेगा
शौचालय क्यों नहीं बनाया गया इस सवाल का जवाब देते हुए लड़की की मां ने कहा कि हमारे पास उतने पैसे नहीं हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलता है। शौचालय कहां से बनवाएंगे। यह बात समझने के लिए दामाद तैयार नहीं है। वह कहता है कि शौचालय बनाओं तभी बेटी का घर बसेगा नहीं तो तालाक के लिए तैयार रहो।