सीवान:
बिहार के सीवान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बिजली के खंभे से टकराने से एक तेज रफ्तार स्कोर्पियों में आग लग गई। जिसमें सवार तीन लोगों की जलने से मौत हो गई। लोगों ने बताया कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो अहले सुबह बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद वो धू-धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मरने वाले दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। अबतक एक युवक की शिनाख्त ही हो पायी है।

जोरदार धमाके के बाद कार में लगी आग
स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार से आ रही स्कोर्पियों सराय ओपी निजामपुर गांव के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और कार में आग लग गई। घटना में बारे में पता जलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मौजूद लोगों ने पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने शवों को कार से बाहर निकाला।

दो लोगों की नहीं हो पाई पहचान
मरने वाले तीनों लोगों में अबतक एक की पहचान हो सकी है। युवक का नाम वसंत कुमार है और वह गोरियाकोठी थानाक्षेत्र का रहने वाला है। बाकि के दो लोगों के बुरे तरीके से झुलस जाने से उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार कोशिश में जुटी है।