द फॉलोअप डेस्क
बिहार के शिक्षक अभयार्थियों को लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। आज के नीतीश कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। 7वें चरण की शिक्षक बहाली पर मुहर लग गई है। अब इससे करीब 3 लाख बहाली होगी। साथ ही इस बैठक में कई सारी एजेंडों पर मुहर लगी है।

2023 में 3 लाख से अधिक नौकरी मिलेगी
शिक्षा मंत्री ने नई नियमावली पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसे शिक्षा विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग भेजा जा चुका है। अब तक इसे सभी संबंधित विभागों से स्वीकृति मिल गई है।
शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा था कि 'सातवें फेज की शिक्षक नियमावली पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिया है। अब यह कैबिनेट में जाएगा। 2023 में शिक्षा विभाग में तीन लाख से अधिक नौकरी मिलेगी। महागठबंधन सरकार ने 10 लाख नौकरी का जो वादा किया है, हम उस पर कायम हैं और उसे पूरा करके दिखाएंगे।'

क्या है इस नियमाबली में
नियमाबली में 10 वर्ष तक होगी छूट
आरक्षण में 50 प्रतिशत की महिलाओं के लिए
सभी अभ्यर्थी को 3 मौका मिलेगा
सभी तरह के शिक्षक बैठ पाएंगे
शिक्षा नियमावली 2023 पर मुहर
अब राज्यकर्मी होंगे शिक्षक
आयोग के माध्यम से होगी बहाली
करीब 3 लाख बहाली होनी है
80 हजार प्रारंभिक शिक्षक होंगे
बाकी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT