logo

BIHAR : सुधा ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 11 अक्टूबर से लागू होगी नई रेट

sudha1.jpg

पटना:
बिहार में एक बार फिर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार सुधा का दूध (Sudha milk) 3 रुपए प्रति लीटर तक महंगा होने वाला है। जानकारी के अनुसार, फुल क्रीम मिल्क 3 रुपए प्रति लीटर और बाकी में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। बढ़ी हुई कीमत 11 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।

दो से तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा
बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कम्फेड) ने सुधा दूध की कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। सुधा के गोल्ड दूध में प्रति लीटर तीन रुपये और अन्य सभी में दो रुपये की वृद्धि हुई है। अब सुधा गोल्ड 56 की जगह 59 रुपये में मिलेगा। इसी तरह सुधा शक्ति 49 से बढ़कर 51, गाय का दूध 46 से बढ़कर 48 रुपये और सुधा हेल्दी 44 से बढ़कर 46 रुपये कर दिया गया है। आपको बता दें कि जीएसटी नीति में संशोधन के बाद से दही और दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। जिसका सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ेगा।