logo

बिहार में महंगा हुआ दूध, दही, पनीर, लस्सी समेत सभी डेयरी प्रोडक्ट्स; जानिए नई रेट क्या है?

बिहार में महंगा हुआ दूध, दही, पनीर, लस्सी समेत सभी डेयरी प्रोडक्ट्स; जानिए नई रेट क्या है?

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमत बढ़ गए हैं। COMFED ने 25 मई से नई कीमतें लागू करने की फैसला लिया है। दूध के साथ दूध से बने उत्पाद घी, पनीर, बटर, दही, लस्सी और मिठाइयां समेत सभी डेयरी प्रडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपेरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा ब्रांड के दूध और उससे बने दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। 25 मई से पूरे बिहार में नई दरें लागू हो जाएंगे। COMFED के इस फैसले से आम उपभोक्ताओं की जेब का खर्च अब और बढ़ जाएगा। 

सुधा दूध के नए रेट ये रहे-
    सुधा गोल्ड (500 ml): 27 से बढ़कर 28 रुपये, 1 लीटर 55 रुपये
•    सुधा शक्ति टोंड (500 ml): 25 से बढ़कर 26 रुपये, 1 लीटर 50 रुपये
•    सुधा स्टैंडर्ड (500 ml): 29 से बढ़कर 31 रुपये, 1 लीटर 60 रुपये
•    गाय दूध (500 ml): 33 से बढ़कर 35 रुपये, 1 लीटर 68 रुपये
•    काऊ मिल्क (500 ml): 28 से बढ़कर 29 रुपये, 1 लीटर 57 रुपये
•    टी स्पेशल (500 ml): 26 से बढ़कर 27 रुपये, 1 लीटर 52 रुपये
यानी हर श्रेणी में 1 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
 

•    घी, पनीर और बटर के बढ़े दाम-
•    घी (1 लीटर): 315 से 325 रुपये
•    पनीर (200 ग्राम): 85 से 95 रुपये
•    टेबल बटर (500 ग्राम): 205 से 220 रुपये
•    व्हाइट बटर (100 ग्राम): 55 से 62 रुपये
•    मिठ्ठी दही (500 ग्राम): 270 से 305 रुपये
इन उत्पादों में 7 से 35 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 

    दही, लस्सी और ड्रिंक्स के नए रेट-
•    दही (1 किलो): 72 से 78 रुपये
•    लस्सी (140 ml): 10 से 12 रुपये
•    मस्तानी (140 ml): 12 से 15 रुपये
•    मिल्क केक/पेडा (250 ग्राम): 108 से 125 रुपये
 

    मिठाइयों के दाम बढ़कर इतना हुआ-
•    गुलाब जामुन (1 किलो टिन): 240 से 250 रुपये
•    रसगुल्ला (1 किलो टिन): 220 से 240 रुपये
•    मिक्स मिठाई टिन: 230 से 250 रुपये

क्यों बढ़े दाम?
दरअसल COMFED का कहना है कि पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध, पैकेजिंग खर्च, पेट्रोल-डीजल, बिजली और ट्रांसपोर्ट लागत में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि दूध की खरीद कीमत में 2 रुपये से 3.13 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है, जिसका असर अब रिटेल कीमतों पर दिखेगा। इससे आमलोगों के मासिक बजट प्रभावित होगा। खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा, जो रोजाना दूध, दही और घी का उपभोग करते हैं।

Tags - Sudha milk price hike Bihar milk price increase Sudha dairy products price Bihar dairy news