द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में टिकट दावेदारों के बीच जारी खींचतान आज मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में खुलकर सामने दिखी। यहां गुरुवार को जारंग हाईस्कूल में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट के दो दावेदार उम्मीदवारों के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। जिनमें जदयू नेता महेश्वर यादव के बेटे प्रभात किरण के समर्थक शामिल थे। और इस दौरान जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई, बड़ी संख्या में कुर्सियाँ तोड़ी गईं, और गोली चलने की अफवाह के कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।.jpeg)
जानकारी के मुताबिक हंगामे की शुरुआत स्थानीय बनाम बाहरी नेता के मुद्दे को लेकर हुई। सम्मेलन के शुरू होते ही, जब वैशाली से लोजपा-आरवी सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह की बेटी, युवा नेत्री कोमल सिंह मंच के पास पहुँचीं, तो स्थानीय नेताओं ने "बाहरी भगाओ, गायघाट बचाओ" के नारे लगाने शुरू कर दिए। 
जिसके बाद कोमल सिंह का विरोध कर रहे प्रभात किरण के समर्थक और कोमल सिंह के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे पर कुर्सियां फेंकी और मंच की ओर झंडा भी उछाला। वहीं प्रभात किरण और कोमल सिंह के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान टेबल पलट दिए गए और खूब कुर्सियाँ तोड़ी गईं।.jpg)
वहीं स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए और कई लोग कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल कर भागने लगे। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।