logo

Bihar Politics : सुशील मोदी का दावा- जल्द होगा जदयू-राजद का विलय

susil_modi.png

पटना:
बिहार BJP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता ने ने एक बार फिर JDU और RJD पर करारा हमला बोला है। मीडिया के सवालों का जवाब देते समय सुशील मोदी ने कहा कि ‘मैं लिख कर दे रहा हूं। लेकिन जो तय है वह होकर रहेगा। JDU और RJD का विलय जल्द ही होगा। यह तय है’।

स्टांप पेपर पर लिखवा लो लेकिन जो होने है वो होकर रहेगा
बिहार में राजद और जदयू की सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है। इसे बीच बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने बड़ा दावा किया है। सुशील कुमार मोदी ने दावा करते हुए कहा है ‘जदयू और राजद का विलय तय है। ये बात मैं हवा में नहीं कर रहा हूं। अगर आपको स्टांप पेपर पर लिखवा कर लेना है तो इसके लिए भी मैं तैयार हूं। कहिए तो हम रजिस्ट्री कर देते हैं। लेकिन जो तय है वह होकर रहेगा ’।
जदयू बिहार से पूरी तरीके से साफ हो जाएगी
सुशील मोदी ने आगे कहा कि ‘नीतीश कुमार ने पहले समाजवादी पार्टी और जनता दल को अपने साथ लाने की कोशिश की थी। जिसमें वह पूरी तरह से नाकाम साबित हुए थे। अगर वह ऐसा कुछ करने की कोशिश फिर कर रहे हैं। जदयू का राजद में विलय होना तय है। अगर ऐसा नहीं होता है तो इस बार जदयू बिहार से पूरी तरीके से साफ हो जाएगी ‘।

नियुक्ति वितरण कार्यक्रम पर बोले सुशील मोदी
वहीं बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नियुक्ति वितरण कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल किया गया तो सुशील मोदी ने कहा कि अभी जो भी नियुक्ति पत्र बिहार सरकार ने बांटे है, उसकी नियुक्ति प्रक्रिया एनडीए सरकार के समय में ही पूरी कर ली गई थी। उर्दू अनुवादकों का चयन भी पहले ही किया जा चुका था। स्वास्थ्य विभाग में जो नियुक्ति पत्र दी गई या भूमि राजस्व विभाग में जो नियुक्ति पत्र दी गई, इन सभी पदों की नियुक्ति प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि पुलिस विभाग में भी जिन दस हजार लोगों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है, उसकी भी चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गयी थी।