पूर्णिया:
पूर्णिया के SP और IPS अधिकारी दयाशंकर (IPS officer Dayashankar) पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SUV) की रेड चल रही है। पटना और पूर्णिया के साहित उनके 7 ठिकानों पर यह कार्रवाई (action on 7 locations) हो रही है। इस छापेमारी में कुल 70 अधिकारी शामिल हैं। विशेष निगरानी विभाग के द्वारा उनके खिलाफ निगरानी थाना में आय से अधिक संपत्ति का मामला (disproportionate assets case) दर्ज किया गया है।

7 ठिकानों पर छापेमारी जारी
ADG के मुताबिक पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई, इसके बाद आज इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार कुल 7 स्थानों पर छापेमारी चल रही है, जिसमें पटना और पूर्णिया भी शामिल है। अब तक उनके ठिकानों से क्या बरामद हुआ है, इस बात की जानकारी नहीं मिली है। छापेमारी कंप्लीट होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
अभी पूर्णिया के SP हैं दयाशंकर
बता दें कि दयाशंकर अभी पूर्णिया के SP हैं। इनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसे स्पेशल विजिलेंस यूनिट खंगाल रही थी। शुरुआती जांच में आरोप सही मिले। काली कमाई का ठोस सबूत भी मिला। यही वजह है कि मंगलवार की सुबह SUV की टीम ने पूर्णिया SP के कुल 60 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दी।

2016 बैच के IPS हैं दयाशंकर
SVU को जांच में जो सबूत मिले हैं, उसके आधार पर SP के खिलाफ पटना में 71 लाख 41 हजार 666 रुपए का आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। बड़ी बात यह है कि इस IPS अधिकारी का कैरियर बहुत बड़ा नहीं है। ये 2016 बैच के ही IPS अधिकारी हैं। महज 6 साल की नौकरी में ही ये काली कमाई करने लगे। छापेमारी करने से पहले SVU ने पटना में स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में अपील दायर की थी। यहां से सर्च वारंट हासिल किया। तब आज छापेमारी चल रही है। उम्मीद है कि दोपहर बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।