द फॉलोअप डेस्क
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव को धमकी मिली है। सोमवार को तेजप्रताप यादव को दो नंबर से धमकी भरे फोन आए थे। जिसमें उन्हें FIR वापस लेने को कहा गया। इसके साथ ही कहा कि वापस नहीं लिया तो अंजाम बुरा होगा। दरअसल मामला औरंगाबाद से जुड़ा है। औरंगाबाद में लालू-राबड़ी बाइक एजेंसी है जो तेजप्रताप की है। यहां सोमवार को एक युवक बाइक सर्विसिंग कराने आया। इस दौरान किसी कारण को लेकर उसकी स्टॉफ से बहस हो गई। उसने इस बात को लेकर एजेंसी पर पत्थरबाजी कर दी। जिसके बाद स्टॉफ ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कराया है।

केयरटेकर ने दर्ज कराया एफआईआर
औरंगाबाद में एनएच-19 पर कामा बिगहा स्थित हीरो मोटोकॉर्प की एजेंसी लारा(लालू-राबड़ी) हीरो शोरूम है। मामले की पूरे जानकारी देते हुए एक स्टॉफ ने बताया कि एक युवक गाड़ी की सर्विसिंग कराने के लिए एजेंसी में आया। वह बाइक सर्विसिंग को लेकर कर्मियों से झगड़ा करने लगा। इसके बार उनका स्टॉफ से दुर्व्यवहार किया और बाद में बाहर निकलकर शोरूम पर पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान उसने कई लड़कों को भी बुलाया। पत्थरबाजी में शोरूम का शीशा टूट गया और नए बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं इस घटना को लेकर एजेंसी के केयरटेकर आज यादव ने एफआईआर कर दिया।

मामला रफा-दफा करने को लेकर दी धमकी
मंत्री तेजप्रताप को धमकी के फोन आने के बाद केयरटेकर ने एक और केस दर्ज कराया। उसने बताया कि तेजप्रताप को फोन कर मामला रफा-दफा करने को कहा गया। नहीं मानने पर धमकी दी गई। हमने पुलिस को दोनों नंबर दे दिया है। वहीं पुलिस ने कहा कि नंबर की जांच की जा रही है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT