द फॉलोअप डेस्क
यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मनीष से तमिलनाडु पुलिस अभी और पूछताछ करना चाहती है। इसे लेकर मनीष को आज मदुरई कोर्ट में पेशी हुई। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु पुलिस 7 दिनों का रिमांड और चाहती थी। लेकिन कार्ट में आज इस मामले में सुनवाई नहीं हुई है। कोर्ट ने 5 अप्रैल के लिए उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। अब इस मामले पर 6 अप्रैल को सुनवाई होगी। इधर मनीष की 3 दिनों की रिमांड पूरी होने पर उसे जज के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मदुरई कोर्ट में कुल 13 मामले दर्ज
बता दें कि मनीष कश्यप पर मदुरई कोर्ट में कुल 13 मामले दर्ज हैं। लेकिन, इनमें 6 केस ऐसे हैं, जिसमें मनीष कश्यप नामजद है। इनमें अकेले तीन केस कृष्णागिरी थाना में दर्ज है। कई केस में उनसे पूछताछ हो रही है। बता दें कि मनीष कश्यप पर फर्जी वीडियो वायरल करने का केस दर्ज हुआ है। 29 मार्च को मनीष को तमिलनाडु पुलिस अपने साथ लेकर गई थी। वहां कोर्ट में पेश करने के बाद मनीष कश्यप 3 अप्रैल की सुबह 10 तक पुलिस की रिमांड पर था।

18 मार्च को किया था सरेंडर
तमिलनाडु मामले में मनीष कश्यप के ऊपर पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कुल 3 FIR दर्ज किए थे। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों तक छापेमारी की। इस कारण कई दिनों तक मनीष कश्यप फरार रहा। उसी बीच वो वीडियो के जरिए सामने आया। उसने अपनी बातों को रखा। वो बिहार में सरकार गिराने की धमकी भी देता रहा। पर EOU के दबाव के कारण उसे सामने आना पड़ा। 18 मार्च को उसने बेतिया के मझौलिया थाना के केस में घर की कुर्की जब्ती होने पर जगदीशपुर आउट पोस्ट पर जाकर खुद को सरेंडर किया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT