logo

मनीष कश्यप से अभी और पूछताछ करेगी तमिलनाडु पुलिस, कोर्ट ने सौंपी रिमांड

manish_kashyap3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मनीष कश्यप से तमिलनाडु पुलिस एक बार और पूछताछ करेगी। मनीष को आज मदुरई कोर्ट में पेशी किया गया। जहां कोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को मनीष की रिमांड सौंप दी। जिसके बाद एक बार फिर तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप से अपनी पूछताछ शुरू कर सकेगी। जानकारी हो कि तमिलनाडु पुलिस ने रिमांड अवधि बढ़ाने की अपील की थी। 


और पूछताछ करना चाहती है तमिलनाडु पुलिस
जानकारी हो कि तमिलनाडु में मजदूरों से हुए हिंसा की भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में मनीष कश्यप के ऊपर बिहार और तमिलनाडु में केस दर्ज किए गए हैं। हाल ही में मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप से एक बार पूछता कर ली है। लेकिन अभी और पूछताछ करना चाहती है,इसलिए उन्होंने कोर्ट से रिमांड अवधि बढ़ाने की अपील की थी।


मदुरई कोर्ट में दर्ज है कुल 13 मामले
 बता दें कि मनीष कश्यप पर मदुरई कोर्ट में कुल 13 मामले दर्ज हैं। लेकिन, इनमें 6 केस ऐसे हैं, जिसमें मनीष कश्यप नामजद है। इनमें अकेले तीन केस कृष्णागिरी थाना में दर्ज है। कई केस में उनसे पूछताछ हो रही है। बता दें कि मनीष कश्यप पर फर्जी वीडियो वायरल करने का केस दर्ज हुआ है। 29 मार्च को मनीष को तमिलनाडु पुलिस अपने साथ लेकर गई थी। वहां कोर्ट में पेश करने के बाद मनीष कश्यप 3 अप्रैल की सुबह 10 तक पुलिस की रिमांड पर था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT