द फॉलोअप डेस्क
बिहार में अब हर साल 24 अगस्त को टीचर भर्ती (TRE) की परीक्षा होगी। रिजल्ट 24 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में BPSC की ओर से रिवाइज्ड कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि बिहार लोक सेवा आयोग प्रतिवर्ष 24 अगस्त को टीचर भर्ती परीक्षा (TRE) लेगा। 
बची रिक्तियों को तीसरे चरण में निकाला जाएगा
शिक्षा विभाग व आयोग की मानें दोनों चरण में बची रिक्तियों को तीसरे चरण में निकाला जाएगा। इसकी संख्या भी 50 हजार के आसपास होगी। इस वर्ष 40506 प्रधान शिक्षक की नियुक्ति के लिए भी बीपीएससी परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं है। वहीं, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह सहायक निदेशक कृषि इंजीनियरिंग के 981 पदों पर भी नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी।

संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा हर साल 30 सितंबर को
साथ ही एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा हर साल 30 सितंबर को होगी। रिजल्ट तीन नवंबर को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा तीन से सात जनवरी को व रिजल्ट 31 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। साक्षात्कार 17 से 28 अगस्त को होगा। फाइनल रिजल्ट 31 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसमें सहायक, सीडीपीओ, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (एएओ) और अन्य पदों के लिए परीक्षाएं शामिल हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट bpsc. bih. nic. in पर वार्षिक कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सभी परीक्षा व परिणाम की तिथियों, प्रत्येक पद के लिए रिक्तियों की संख्या है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\