logo

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, यहां का है मामला

vande_bharat_train1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इलेक्शन ड्यूटी से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 55 वर्षीय रामसेवक बैठा के रूप में हुई है। यह दुर्घटना सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के निकट की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक हसनपुर बड़गांव मिडिल स्कूल में पोस्टिंग थे और उनकी चुनावी ड्यूटी मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में दी गई थी। चुनाव के बाद वे गुरुवार की रात को ईवीएम जमा कराने के बाद अपने एक दोस्त के घर लौट रहे थे। जहां सिंघिया घाट रेलवे गुमटी के पास वह बाइक से उतर कर पैदल ही स्टेशन की ओर जा रहे थे।जहां से उन्हें हसनपुर के लिए ट्रेन लेना था। लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने चुनावी परिचय पत्र के आधार पर उनकी पहचान कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar crime news samastipur news samastipur khabar bihar election news