द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के चुनावी हलचल के बीच लालू परिवार और राजद से अलग होकर चुनाव लड़ रहे जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेजप्रताप यादव पर प्रचार के दौरान जनता से विरोध का सामना करना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार तेजप्रताप यादव अपने दल के प्रत्याशी जय सिंह राठौर के समर्थन में गुरुवार को चुनावी सभा करने महनार विधानसभा पहुंचे थे, जहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। 
इस दौरान उनकी जनसभा में तेजस्वी यादव जिंदाबाद और लालटेन छाप जिंदाबाद के नारे भी लगाये गए। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव के काफिले को घेरकर पत्थरबाजी की गई और फिर उनके काफिले को कुछ दूर तक खदेड़ दिया।.jpeg)
JJD उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर राजद के स्थानीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि यह घटना "आरजेडी के गुंडों" द्वारा जानबूझकर अंजाम दी गई साजिश थी।
उन्होंने आगे बताया कि "जनसभा शांतिपूर्ण रही, लेकिन जब वे तेजप्रताप के काफिले के साथ लौट रहे थे, तभी चार-पांच आरजेडी समर्थकों ने उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके और विरोध प्रदर्शन किया।" यह घटना अब भाई-भाई का विवाद राजनीतिक खींचतान में बदल चुका है। जो कि साफ़ दिखाई दे रहा है।