द फॉलोअप डेस्क
बिहार में चुनावी हलचल के बीच तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज प्रताव यादव धोती-कुर्ता और सदरी पहनकर एकदम देशी अंदाज में रैंप वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यह वीडियो एक अवार्ड शो का बताया जा रहा है, जहां तेज प्रताप यादव अपने इस देसी लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज प्रताप अकेले रैंप पर वॉक कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने मंच पर कदम रखा, दर्शकों के बीच तालियों से माहौल गूंज उठा। .jpeg)
तेज प्रताप ने हाल ही के दिनों में कई बार कहा है कि राजनीति सिर्फ भाषणों की नहीं, बल्कि संस्कार और संस्कृति की भी होती है। और अब उनके इस धोती-कुर्ता वाले लुक को उस संस्कृति वाले भाषण से जोड़ा जा रहा है।