logo

तेजप्रताप बनेंगे पायलट, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ट्रेनिंग के दिए इंटरव्यू में हुए पास

tej5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अब सेना में पायलट बनने वाले हैं। दरअसल उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने तेजप्रताप यादव सहित कुल 18 लोगों को सफल घोषित किया है। जिसमें तेजप्रताप भी पायलट की दिए ट्रेनिंग में पास हो गए हैं। अब उन्हें वाणिज्यिक विमान चालक कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल चुकी है। मतलब यदि वे पायलट बनते हैं तो वे वाणिज्यिक पायलट बनेंगे।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही पहलगाम घटना के बाद जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, उसी दौरान तेजप्रताप ने सोशल मीडिया मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में तेजप्रताप पायलट के यूनिफ़ॉर्म में नजर आए थे। और यह इच्छा भी जताई थी कि अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है तो वे इसके लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वे पायलट की ट्रेनिंग ले चुके हैं और यदि देश सेवा में उनकी जान भी चली जाए तो खुद को भाग्यशाली समझेंगे।
हालांकि इस पोस्ट के बाद तेजप्रताप विवादों में भी रहे। उसके बाद उन्होंने कुछ तस्वीर और पोस्ट की थी, जिसमें वे विमान के अंदर बैठे नजर आए थे। और प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि बतौर वायुयान चालक वे दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम हैं इसलिए वे शत्रुओं से सामना करने की इच्छा रखते हैं। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar breaking news tejpratap yadav tejpratap yadav news pilot trending news