द फॉलोअप डेस्क
लालू यादव के छोटे लाल और बिहार सरकार से मंत्री तेजप्रताप यादव आए दिन अपने अतरंगी कारनामों से सुर्खियों में रहते है। जहां एक तरफ लालू परिवार पर जमीन के बदले नौकरी मामले में मुश्बितें बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ तेजप्रताप फन मूड में नजर आ रहे है। तेजप्रताप रविवार देर शाम पटना के इकों पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ रोप स्लाइडिंग और नेट क्लाइबिंग की। इसके बाद वो स्केटिंग देखने भी पहुंचे।

निरीक्षण करने पहुंचे थे इको पार्क
बता दें कि तेजप्रताप रविवार शाम इको पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां बच्चों को खेलते देखा। और फिर उन्होंने भी रोप स्लाइडिंग और नेट क्लाइबिंग का लुप्त उठाया। ईको पार्क के इस हिस्से को एडवेंचर पार्क के रूप में जाना-पहचाना जाता है। बच्चों को यहां एडवेंचर करने में खूब मजा आता है। वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी इसका खूब आनंद उठाया।

लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई और ईडी एक्टिव
बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू परिवार पर शिकंजा कस लिया है। अब तो इस मामले में ईडी की भी एंट्री हो गई है। दिल्ली में लालू की बेटियों के घर टीम ने छापेमारी की थी। तेजस्वी को भी CBI ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ED ने कहा है कि यह 600 करोड़ का घोटाला है। जांच में पता चला है कि 350 करोड़ रुपए के प्लॉट और 250 करोड़ रुपए लेनदेन हुए हैं। 24 जगह छापे मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ कैश मिले हैं। रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप डी की भर्ती में 50% कैंडिडेट्स की भर्ती लालू परिवार के चुनावी क्षेत्रों से हुई है। इधर, ईडी की रेड के बाद CBI भी एक्टिव हो गई है। जांच एजेंसी ने शनिवार को बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए समन भेजा और ऑफिस आने के लिए कहा। लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देकर तेजस्वी वहां नहीं पहुंचे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT