logo

तेज प्रताप यादव दूसरे दिन भी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर, कहा- अब रोज ऐसे ही आऊंगा

tejpratap_cycle.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (TejPratap Yadav) आज दूसरे दिन भी साइकिल चलाकर दफ्तर (cycle to office)पहुंचे। तेजप्रताप ने कहा है कि अब वो रोज साइकिल से ही आएंगे। इससे पार्यवरण भी बचेगी और सेहत भी अच्छा रहेगा। बता दें कि तेजप्रताप बुधवार को भी साइकिल से कार्यलय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुबह नेताजी मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए थे। मैं जब रोने लगा तो वे भी रोने लगे। नेताजी ने मेरे साथ साइकिल चलाई। इसके बाद यह ख्याल आया कि साइकिल से दफ्तर जाऊं।


सभी को हफ्ते में एक दिन साइकिल चलाने की जरूरत
बता दें कि राबड़ी आवास से लेकर अरण्य भवन तक दूरी करीब 1 किलोमीटर है। ऐसे में तपती धूप में उन्होंने इस दूरी को साइकिल चलाकर तय किया। कल यानी बुधवार को मंत्री ने कहा था की पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को हफ्ते में एक दिन साइकिल चलाने की जरूरत हैं। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर बताया कि सपने में आए मुलायम सिंह के साथ क्या-क्या बातचीत हुई।

सपने में वृंदावन जाने के दौरान हुई मुलाकात
मंत्री तेज प्रताप ने सपने की बात मीडिया से भी शेयर की। उन्होंने बताया कि वे सपने में वृंदावन जा रहा थे। वहां से नेताजी का सैफई गांव पड़ा, तो सोचा कि एक बार वहां घूम लेता हूं। जब वहां पहुंचा तो देखा कि नेताजी कुछ नेताओं के साथ बैठे हुए थे, उन्होंने जब मुझे देखा तो कहा कि अरे तेजप्रताप आप यहां कैसे आ गए, हमने कहा कि हम वृंदावन जा रहे थे पूरा गांव आपका घूमना चाहते हैं और साइकिल से ही घूमना चाहते हैं। तब उन्होंने दो साइकिल मंगवाई। वे और मैं साथ में साइकिल चला रहे थे। उसके बाद घूमते समय एक पुलिया के पास एक महिला मिली। उसने पूछा कि यह आपके साथ कौन है तो उन्होंने कहा कि यह तेजप्रताप जी हैं। यह बिहार से आए हैं। इसके बाद वहां पर नेताजी के साथ मैंने उस गांव के ही एक शादी का फंक्शन अटेंड किया।