logo

तेज प्रताप यादव लगाएंगे जनता दरबार, हर दिन शाम 6 से 8 बजे तक सुनेंगे लोगों की समस्याएं

JANTA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब वे हर दिन अपने पटना स्थित आवास पर शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक जनता दरवार लगाएंगे। यह दरबार 30 जून से शुरू होगा। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते  हुए लिखा, "जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान, आपके बीच, आपकी आवाज़ बनने के लिए तत्पर, आइए साथ मिलकर रचें बिहार का नया अध्याय, सदैव आपके साथ, सदैव बिहार के साथ सोमवार दिनांक 30 जून से 26 एम स्ट्रेड रोड स्थित मेरे आवास से जनता दरबार शाम 6 से 8 बजे तक होगी।" 

इस फैसले को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक अहम कदम माना जा रहा है। तेज प्रताप फिलहाल हसनपुर से विधायक हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक्स पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वे आम लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनते नजर आए थे। 

जानकारी हो कि फिलहाल तेज प्रताप RJD में नहीं हैं। कुछ समय पहले एक युवती के साथ उनका एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके पिता और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। तेज प्रताप ने सफाई दी थी कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था और वायरल हुई तस्वीरें एडिट की गई थीं। 

हाल ही में तेज प्रताप यादव ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो इस बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा था कि वो जल्द ही जनता के बीच जाएंगे और उनके साथ जो कुछ भी विवाद हुआ उसका न्याय जनता ही करेगी। तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा था कि जनता ने उनमें कुछ गुण जरूर देखा होगा तब ही उन्हें जनता ने चुना था। लेकिन फिलहाल अभी यह तय नहीं हुआ है कि तेज प्रताप यादव किस पार्टी से बिहार चुनाव लड़ेंगे। 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Tej Pratap Yadav Janata Darbar Bihar Election