logo

पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने आए तेजस्वी और तेजप्रताप, मुलाकात में दिखी बड़े भाई की ख़ामोशी

tty.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का समय खत्म हो चुका है और अब सभी पार्टियाँ दुसरे चरण के मतदान के प्रचार में जुटी है। इसी राजनीतिक हलचल के बीच आज पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों का आमना-सामना हो गया, सोशल मीडिया पर अब इस मुलाकात के वीडियो की खूब चर्चा की जा रही है। 
चर्चा का विषय इसलिए भी रहा क्योंकि इस दौरान दोनों भाइयों के बीच न कोई अभिवादन हुआ और न ही एक शब्द का आदान-प्रदान। इस ठंडे व्यवहार ने दोनों के रिश्तों और राजनीतिक दूरी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल तेजप्रताप यादव, जिन्होंने पारिवारिक विवाद के बाद अब अपनी नई पार्टी बना ली हैं। और वे मंगलवार को चुनावी अभियान के सिलसिले में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां वीडियो में एक यूट्यूबर तेज प्रताप का इंटरव्यू ले रहे थे। और तेज प्रताप उस समय एयरपोर्ट पर एक दुकान में बंडी खरीद रहे थे। 
इस दौरान यूट्यूबर ने मजाक में कहा कि 'हमको गिफ्ट की जरूरत नहीं है तेजू भैया' तो तेज प्रताप ने हंसते हुए जवाब दिया कि 'हम बंडी अपने लिए देख रहे हैं।' इसी दौरान एक शख्स ने दुकान के अंदर आकर बताया कि सामने तेजस्वी यादव हैं। जिसके बाद तेज प्रताप ने सामने तो देखा लेकिन कुछ कहा नहीं। वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने हाथ उठाकर अभिवादन किया और कहा कि शॉपिंग करा रहे हैं क्या भइया? जिस पर यूट्यूबर ने कहा कि वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं।
यूट्यूबर के इस बात पर तेजस्वी यादव ने सिर हिलाया और मुस्कुरा कर कहा कि आप तो बहुत ही लकी हैं। लेकिन इस दौरान तेज प्रताप यादव पूरे समय शांत खड़े दिखे। उन्होंने न तो कोई प्रतिक्रिया दी और न ही अपने छोटे भाई से बातचीत की। तेज प्रताप यादव वापस दुकान के अंदर चले गए और बंडी खरीदने लगे। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी साथ दिखे।

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से मैदान में उतरे हैं। पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने खुद की पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई और तब से लगातार तेजस्वी पर हमला बोल रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी को बच्चा बताते हुए कहा था कि चुनाव के बाद वह उन्हें झुनझुना पकड़ा देंगे। और अब उन दोनों के बीच लगातार बयानबाजी देखी जा रही है। 
 

 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news tejpratap yadav news tejashwi yadav news RJD news JJD news