logo

BIHAR : 5 दिसंबर को होगा लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट, डिप्टी सीएम आज शाम सिंगापुर के लिए होंगे रवाना 

tejaswai_lalu1.jpg

पटना:
5 दिसंबर को राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) की किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इसके लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज शाम सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। तेजस्वी यादव के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव (tejpratap Yadav) भी जाएंगे। बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट की प्रकिया 3 दिसंबर यानि आज से शुरू हो जाएगी। इसी के लिए दोनों भाई आज सिंगापुर जा रहे हैं। दोनों पटना से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। बता दें कि लालू यादव को किडनी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) देंगी। दोनों की जांच की प्रकिया चल रही है।


कुढ़नी में राजद की जीत तय
बता दें कि तेजस्वी यादव इन दिनों कुढ़नी विधानसभा के प्रचार में व्यस्त थे। पिछले दिन बिहार के मुख्यमंत्री के साथ प्रचार कर रहे थे। पटना से रवाना होने के पहले तेजस्वी ने कहा कि कुढ़नी में राजद की जीत तय है। बता दें कि कुढ़नी से महागठबंधन की ओर से जेडीयू के मनोज सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। 


इतनी बिमारी से जूझ रहे हैं लालू
लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी की बीमारी, थैलीसीमिया (रक्त से संबंधित बीमारी), ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत, POST AVR (हृदय से सम्बंधित) जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। पिछले दिनों रिम्स रांची के डॉक्टरों की एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसके अनुसार लालू प्रसाद यादव की अब केवल 25 प्रतिशत किडनी ही काम करती है।