logo

अमित शाह बताए कि ‘बजट से बिहार को क्या मिला’, तेजस्वी ने गृहमंत्री से पूछा सवाल 

tejaswai_angry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में सियासी पारा आज चरम पर है। जहां एक तरफ महागठबंधन की महारैली है वहीं केंद्रीय गृह मंत्री आज बिहार दौरे पर है। इस दौरान वो पश्चिम चंपारण और पटना में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री बाल्मीकि नगर पहुंच चुके हैं। यहां अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। उनके कार्यक्रम से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनपर तंज किया है। तेजस्वी ने कहा है कि अमित शाह आज यहां पर आ रहे हैं तो वो बताए कि उन्होंने बजट में बिहार क्यों ठगा और बजट से बिहार को क्या मिला? आपने सिर्फ ठगने का काम किया है। बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। जनता मन बना चुकी है कि 2024 में इनको सबक सिखाएगी।

बिहार को विशेष पैकेज की सहायता क्यों नहीं मिली
वहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि भाजपा का देश में केवल एक ही काम है। समाज में नफरत फैलान और दंगे करवाना। वहीं दूसरी ओर हम अमन-चैन फैलाने की कोशिश में जुटे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमित शाह आज यहां आ रहे हैं तो बताए कि बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला है। बिहार को विशेष पैकेज की सहायता क्यों नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि यहां तक कि बिहार में जो भी ट्रेन चल रही थी केंद्र ने उसे भी बंद कर दिया है। रेलवे बजट कि तो बात ही छोड़ दीजिए उसे तो केंद्र ने देना ही बंद कर दिया है।


5 महीने में तीसरी बार बिहार दौरा
लोकसभा चुनाव में अभी 14 महीने बाकी है। ऐसे में बीजेपी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। माना जा रहा है कि अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी व्यापक होगा। शाह इस मंच से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुंकार भरेंगे। शाह इससे पहले सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को आए थे। ठीक 20 दिन बाद 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर छपरा के सिताबदियारा पहुंचे थे।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT