logo

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा- BJP,RSS के लिए कर रहे काम, होगी कार्रवाई

tejaswai_sudhankar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नोटस के बाद सुधाकर सिंह का बगावती तेवर कम होता नहीं दिख रहा है। वह बार-बार सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते दिख रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि सुधाकर सिंह पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। लालू यादव के निर्देश के बाद उनपर जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सुधाकर बीजेपी और RSS के लिए काम करते हैं। वह पार्टी के मना करने के बावजूद बार-बार बयान दे रहे हैं। यह किसी और गाइडेस से वह कर रहे है। ये शोभनीय नहीं है। बता दें कि सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष है। ऐसे में तेजस्वी का यह बड़ा बयान राजनीतिक भूचाल ला सकता है।


नीतीश मोदी का मॉडिफाइड वर्जन
पार्टी की नोटिस और निर्देश के बाद भी पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। ताजा बयान उन्होंने कैमूर में दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश मोदी का मॉडिफाइड वर्जन हैं। उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने से अच्छा होगा राष्ट्रपति शासन लगाना।

जानें क्यों किया गया नोटिस
सुधाकर सिंह को जारी कारण बताओ नोटिस में लिखा गया है कि 'राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उनके संज्ञान में आया है कि एक बार पुनः आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया। आपके बयान लगातार उन ताकतों को बल देते हैं जो संविधान कौ रौंदकर न्याय, सौहार्द और समानता की पैरोकारी को समाप्त करना चाहते हैं। आपके आपत्तिजनक बयान देश-प्रदेश और राजद के एक बड़े वर्ग को आहत कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के संविधान की धारा 33 के नियम 22 के तहत आप 15 दिनों में यह स्प्षटीकरण देने को कहा गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT