logo

BIHAR : बिहार से ज्यादा गुजरात में होती है जहरीली शराब से मौत, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

tejaswai_photo7.jpg

पटना:

छपरा में जहरीली शराब (poisonous liquor) से मौत के मामले ने अब तुल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने विधानसभा के बाहर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार से ज्यादा गुजरात में जहरीली शराब से मौत होती है। तेजस्वी ने कहा कि शराब माफिया को सरकार का संरक्षण नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी से सदन चलने देने की अपील की। बता दें कि नीतीश कुमार का बेतूका बयान सामने आया है। सीएम नीतीश कुमार ने(CM Nitish Kumar) मीडिया के सवाल पर कहा है कि जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं। सबको अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा।


मरने वालों के परिजनों को मुआवजे दे सरकार
वहीं बिहार विधानसभा के शीतकालिन सत्र में(Bihar Assembly Winter Session) में विपक्ष लगातार सरकार को इस मामले को लेकर घेर रही है। बुधवार को BJP ने बेल में आकर जमकर हंगामा किया था। इसे लेकर आज भी विधानसभा में हंगामा जारी है। हंगामे के बीच नीतीश मुस्कुराते रहे। इसके साथ ही विपक्ष ने सरकार से मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा में कहा कि जहरीली शराब के विषय पर सदन में चुप कराया जा रहा। मौजूदा सरकार सत्ता में रहने के लायक नहीं है। शराब बेचन वाले, पीने वाले चुनाव में कैंडिडेट बन रहे।


39 लोगों की अबतक मौत
बता दें कि बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 39 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा मशरक के लोगों की मौत हुई हैं। मामले को गंभीरता से देखते हुए मशरक थानेदार रितेश मिश्रा और चौकीदार बिकेश तिवारी को निलंबित कर दिया। एडीजीपी मुख्यालय जितेंद्र सिंह ने बताया कि 30 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जहरीली शराब से संदेहास्पद मौत मानकर ही मामले की जांच की जा रही है। रेंज डीआइजी कैंप कर रहे हैं।