logo

तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा शुरू, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

tj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडिया महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समापन के बाद अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा शुरू कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा आज से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही है। जो कि 5 दिनों तक चलेगी। 
यह यात्रा तेजस्वी यादव ने 16 सितंबर की सुबह 9 बजे पटना के सर्कुलर रॉड स्थित अपने आवास से शुरू की है। जो कि सड़क मार्ग होते हुए जहानाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान वे बेरोजगारी, पलायन शिक्षा व किसानों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाएंगे।

तेजस्वी यादव इस दौरान नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा, फतुहा होते हुए शाम में वापस 10 सर्कुलर रोड पटना पहुंचेंगे। और रात्रि में विश्राम के बाद अगले दिन फिर बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे। 17 सितंबर को बख्तियारपुर विधानसभा में राघोपुर हाट, बाढ़, मोकामा, बेगूसराय पहुचेंगे और इस दिन बेगूसराय गेस्ट हाउस में रात्रि में विश्राम करेंगे। फिर आगे की यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर की सुबह होगी। राजद के सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार यह यात्रा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रह सकती है। वहीं इसके दूसरे चरण की भी तैयारी चल रही है। हालांकि इसे अभी पांच दिनों की ही यात्रा बताई जा रही है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics bihar adhikar yatra tejashwi yadav tejaswi yadav news RJD