logo

तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा पहुंची बेगुसराय, बोले- नीतीश के पास राज्य को आगे बढ़ाने का विज़न नहीं

tj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरों पर है। सभी पार्टियाँ लोगों को अपने वादों से लुभाने में जुटी है। इसी बीच राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा के बाद बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं। और आज इस यात्रा का तीसरा दिन है, जहां वे बेगुसराय पहुंचे हैं। इस दौरान वे लोगों को अपनी तरफ खींचते दिखे उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में हर नौजवान को नौकरी दी जाएगी। अब कोई भी नौजवान बेरोजगार नहीं रहेगा। और आपको ही बिहार और बेगूसराय के विकास के लिए आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए नीतीश सरकार को बदलने की जरूरत है। नीतीश सरकार के पास बिहार को आगे बढ़ाने के लिए अब कोई विजन नहीं है। वह तो अब हमारे ही विजन को कॉपी करने में लगे हुए हैं। यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई कार्रवाई पर जोर होगा। इसके बाद उन्होंने जय बिहार, जय बिहारी' का नारा देकर लोगों का हौसला बढ़ाया।
असल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यात्रा के दौरान 5 घंटा देर से बेगूसराय पहुंचे थे। वे सदर प्रखंड के कंकौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बिहार अधिकार यात्रा में बुधवार की नौ बजे रात लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahbar bihar adhikar yatra tejaswi yadav tejashwi yadav nitish kumar bihar election bihar politics