logo

सीएम फेस पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इसे लेकर कोई कनफ्यूजन नहीं

teja.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा का चुनाव इस साल के अंत में होने है। लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसका अब तक इंडिया महागठबंधन ने ऐलान नहीं किया है। इसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है। वहीं अब खुद इस पर तेजस्वी  यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि जनता ही मुख्यमंत्री बनाती है और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर महागठबंधन में कोई भ्रम नहीं है।

एएनआई से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमारे गठबंधन में कोई कनफ्यूजन नहीं है। जनता बदलाव चाहती है। बिहार की मालिक जनता है और वो मुख्यमंत्री बनाती है। अब वो बदलाव चाहती है। आप बिहार के किसी व्यक्ति से जाकर पूछिए या सर्वे कराइए, जवाब मिल जाएगा। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई कनफ्यूजन नहीं है, समय पर घोषित कर दिया जाएगा।'
 
हालांकि महागठबंधन के घटक दलों में शामिल वीआईपी ने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तेजस्वी का नाम सुझाया है, मुकेश सहनी ने कहा है कि चुनाव के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वो खुद उपमुख्यमंत्री। वहीं राजद के कई कार्यकर्ता भी तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताते आए हैं। लेकिन इंडिया महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अब तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। 
तेजस्वी यादव फिलहाल अपने बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हैं जो कि 5 दिनों तक बिहार के अलग-अलग जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान वे कई मुद्दों पर बात करेंगे और फिर इसका समापन सर्कुलर रोड पटना उनके स्थित आवास पर किया जायेगा। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics bihar adhikar yatra tejashwi yadav tejaswi yadav news RJD cm face