द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी हार झेलने के बाद राजद कल अपने विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों के साथ बैठक रखने वाला है। यह बैठक तेजस्वी यादव ने पटना में पार्टी के विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों के साथ बुलाई है। बैठक तेजस्वी यादव के पटना 1 पोलो रोड पर स्थित आवास पर सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे रखी गई है। इस बैठक में चुनाव परिणामों तथा संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।.jpg)
आपको बता दें कि इस बार के हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की सीटें घटकर 75 से मात्र 24 रह गईं हैं। वहीं NDA ने रिकॉर्ड 202 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी हुई है। जिससे कांग्रेस और उसकी सहयोगी राजद को करारा झटका लगा।
NDA की भारी जीत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके दोनों प्रमुख घटक दल भाजपा और जदयू ने अपनी-अपनी 101 सीटों पर लगभग 85 प्रतिशत का सफलता दर हासिल किया। NDA ने 243 सदस्यीय विधानसभा में "200 पार" करते हुए तीन-चौथाई बहुमत का आंकड़ा हासिल किया, जिसमें इस बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
इस बार महागठबंधन को केवल 35 सीटें मिली, जो 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की तुलना में 75 कम हैं। इस बार राजद ने 25, कांग्रेस ने 6, भाकपा माले ने 2 और आईआईपी ने 1 सीटें हासिल किया है। वहीं 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं, जिनमें राजद ने 75, कांग्रेस ने 19, भाकपा (माले) ने 12, जबकि भाकपा और माकपा ने दो-दो सीटें जीती थीं।