द फॉलोअप डेस्क
गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने इस हत्या को स्क्रिप्टेड बताया है। उन्होंने कहा कि यूपी में अतीक का नहीं, कानून का जानजा निकला है। यूपी में सबसे ज्यादा हत्या पुलिस कस्टडी में ही होती है। उन्होंने आगे की उन्हें क्राइम और कीमिनल से कोई सहानूभूति नहीं है। लेकिन ये हत्या एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

इस देश में प्रधानमंत्री की हत्या करने वालों का भी ट्रायल हुआ
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस देश में कानून है। हम मानते हैं कि अपराध का खात्मा होना चाहिए लेकिन उसके लिए देश का कानून और संविधान है, कोर्ट है। हमने इसी देश में देखा है कि यहां प्रधानमंत्री की हत्या करने वालों का भी ट्रायल हुआ है। कोर्ट में सुनवाई हुई और सजा मिली। लेकिन यूपी में जो हुआ ये अतीक जी का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है।

यूपी सरकार को उनकी लॉ एंड ऑर्डर पर सोचना चाहिए
वहीं इस मामले पर सीएम नीतीश का बयान भी सामने आया है पुलिस कस्टडी में मौत की घटना दुखद है। ऐसा भी भला कहीं होता है क्या? इस पर एक्शन होना चाहिए। कोई भी किसी को इस तरह से मार दे यह सही बात नहीं है। मानते हैं कि वह दोनों अपराधी थे लेकिन उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों को रहना चाहिए था। यूपी सरकार को उनकी लॉ एंड ऑर्डर पर सोचना चाहिए। हमारा देश संविधान से चलता है। अपराधियों को सजा देने के लिए कोर्ट है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT