द फॉलोअप डेस्क
बिहार में इफ्तार पार्टी का दौर जारी है। जदयू के बाद अब आरजेडी इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है। आज रविवार को राबडी आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अतिथियों का स्वागत करेंगे और रोजेदारों को दावत कराएंगे। इसकी तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। इस दावत के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव की ओर से रोजेदारों और गणमान्य को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।

तेजस्वी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
वहीं इफ्तार पार्टी को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर आमंत्रण शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सभी रोजेदारों से इफ्तार पार्टी में शिरकत करने की गुजारिश की है। वहीं बता दें कि तेजस्वी यादव ने खुद तैयारियों का जायजा लिया और वरीय नेताओं के साथ बैठक भी की थी। अतिथियों का पूरा आदर और सम्मान देने के साथ-साथ रोजेदारों को वजू और नवाज में भी कोई दिक्कत ना आए इसे लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए हैं।
हमारी पार्टी की जानिब से रमज़ान के मुक़द्दस मौक़े पर दावत-ए-इफ़्तार का एहतिमाम बरोज इतवार 09 अप्रैल को शाम 6:09 बजे 10 सर्कुलर रोड पर किया गया है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 7, 2023
आप सभी रोज़ेदारों से गुज़ारिश है की समाजी अख़्लाक़ के इस दस्तूर में शिरकत कर ख़िदमत का मौक़ा दें। pic.twitter.com/e0Ui2xtE3T

नीतीश के इफ्तार पर बीजेपी ने साधा निशाना
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर दी गई इफ्तार पार्टी को लेकर बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर सीएम रमजान में इफ्तार पार्टी कर रहे हैं तो नवरात्र में प्रसाद क्यों नहीं बटवाते। उन्होंने कहा कि सीएम ये सब सिर्फ वोट बैंक के लिए कर रहे हैं। सत्ता के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। कहा कि जिस तरह से बहुसंख्यक देश मे बहुसंख्यक को आहत किया जा रहा है, इससे देश कमजोर होता है। हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार का नाम उन्होंने नहीं लिया।