logo

लैंड फॉर जॉब मामले में CBI के समन खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे तेजस्वी, आज होगी सुनवाई

cbi_tejaswai1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने बिहार के उपमुख्यमंत्री को तीन बार समन जारी किया है। लेकिन तेजस्वी एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। अब इसी मामले के खिलाफ तेजस्वी यादव दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए है। उनकी याचिका पर आज सुनवाई होगी। याचिका पर न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की अदालत में आज सुनवाई होगी। 

नोटिस रद्द करने का किया मांग
तेजस्वी यादव ने अपने द्वारा दायर याचिका में कहा कि 'सीआरपीसी की धारा 160 के उल्लंघन में उन्हें परेशान करने की नीयत से नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि भले ही वो पटना के निवासी है लेकिन उन्हें दिल्ली में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उन्होंने आगे कहा कि वे तो कथित अपराध के समय नाबालिग थे।' साथ ही मांग किया कि जारी तीनों नोटिस को रद्द किया जाए। उनके आवास या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूछताछ करने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी तेजस्वी ने की है।बता दें कि दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसी मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती को बुधवार को जमानत दी है।


तीन नोटिस के बाद भी नहीं गए तेजस्वी
बता दें कि तेजस्वी यादव को सीबीआई ने पहले समन जारी कर उन्हें 28 फरवरी को बुलाया था। लेकिन तेजस्वी नहीं पहुंचे। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन फिर भी तेजस्वी नहीं पहुंचे। फिर तेजस्वी को 11 मार्च को बुलाया गया था लेकिन लालू के छोटे लाल ने पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देकर पूछताछ के लिए नहीं गए। बता दें कि लैंड फॉर जॉब का मामला साल 2004 से लेकर वर्ष 2009 के बीच का हैं। उस समय लालू प्रसाद भारत सरकार के रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले लालू ने जमीन ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और उसके बाद लालू प्रसाद समेत उनकी बेटी पर मामला दर्ज हुआ। वहीं, मीसा भारती अभी राज्य सभा की सदस्य हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी भोला यादव से भी लंबी पूछताछ हो चुकी हैं। अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ हुई थी। भोला यादव 2004 से लेकर 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे। लालू प्रसाद, मीसा भारती समेत जिन 16 लोगों को समन जारी किया गया है उन्हें अब जमानत लेनी होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT