logo

रोहिणी को लेकर भावुक हुए तेजस्वी यादव, बोले- उनका त्याग दुर्लभ है, उन्होंने ही मुझे पाला है

tejswi_family.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के इस सियासी हलचल के बीच लालू परिवार लगातार चर्चे में रह रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर लालू यादव का परिवार चर्चे में है। दरअसल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मचे सियासी घमासान के बीच उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव का बड़ा बयान चर्चा में आ गया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि रोहिणी आचार्य के द्वारा दिया गया त्याग आज के समय में दुर्लभ है। वो मेरी बड़ी बहन हैं। और उन्होंने मुझे पाला है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि "ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, लेकिन हम इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाते। हमारा ध्यान सिर्फ बिहार के विकास पर है। रोहिणी दीदी मेरी बड़ी बहन हैं। उन्होंने मुझे पाला है। उनके द्वारा दिया गया त्याग आज के समय में दुर्लभ है। उन्होंने मेरे पिता को अपनी किडनी दान कर दी थी। छपरा की जनता चाहती थी कि उन्हें छपरा से टिकट मिले, और लालू जी ने लोगों की मांग और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने और उन्हें टिकट दिया। रोहिणी पार्टी को मजबूत कर रही हैं और हमारा आत्मविश्वास बढ़ा रही हैं।"
बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी यादव द्वारा निकाली जा रही 'बिहार अधिकार यात्रा' के दौरान बस को रथ के रूप तैयार किया गया था। जिसमें मुख्य सीट पर राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव के बैठने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया था। रोहोनी आचार्य ने इस दौरान सोशल मिदा पोस्ट के जरिये संजय यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगी। उनको पद का कोई लालच नहीं है। जिसके बाद यह मामला काफी बढ़ गया था। इस विवाद के बाद रोहिणी अपने सोशल मीडिया से सभी को अनफॉलो कर दिया था। 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar khabar bihar trending news bihar election bihar politics RJD news lalu yadav tejashwi yadav rohini acharya