द फॉलोअप डेस्क
लैंड फॉर जॉब मामले में CBI ने लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को दोपहर 2 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचना था। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी आज सीबीआई ऑफिस नहीं पहुंचेगे। तेजस्वी ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि वो इस वक्त अपनी पत्नी राजश्री के साथ अस्पताल में है। जानकारी के अनुसार 12 घंटे तक ईडी की पूछताछ के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीपी की समस्या के कारण वो बेहोश हो गई। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि राजश्री यादव गर्भवती है। कहा जा रहा है सीबीआई जल्द तेजस्वी यादव को दोबारा समन करेगी।
